ज़िक्र उन का ज़बान पर आया
गोया मालिक मकान पर आया
ख़ानदानी वो हो नहीं सकता
जो मिरे ख़ानदान पर आया
खोल कर के शिकस्ता पर अपने
फिर परिंदा उड़ान पर आया
जिस घड़ी आए वो मिरे घर में
दिल मिरा आसमान पर आया
उस ने रक्खा जो पैर पानी में
झूमा दरिया उफान पर आया
धूल 'रौशन' पे सब ने फेंकी थी
दाग़ न उस की शान पर आया








