उस का चेहरा भी सुनाता है कहानी उस की

रेहाना क़मररेहाना क़मर

1 min read · 12.4K reads

उस का चेहरा भी सुनाता है कहानी उस की

चाहती हूँ कि सुनूँ उस से ज़बानी उस की

वो सितमगर है तो अब उस से शिकायत कैसी

और सितम करना भी आदत है पुरानी उस की

बेश-क़ीमत है ये मोती से मिरी पलकों पर

चंद आँसू हैं मिरे पास निशानी उस की

उस जफ़ा-कार को मालूम नहीं वो क्या है

बे-मुरव्वत को है तस्वीर दिखानी उस की

एक वो है नज़र-अंदाज़ करे है मुझ को

एक मैं हूँ कि दिल ओ जाँ से दिवानी उस की

तुम को उल्फ़त है 'क़मर' उस से तो अब कह देना

सामने सब के सुना देना कहानी उस की

रेहाना क़मर
About the poet

रेहाना क़मर

View profile & all 21 Poems / Stories

More from रेहाना क़मर

  1. मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया था

    मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया थापलट के अपने घर जाना ज़रूरी हो गया था

    12.4K reads
  2. कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर दे

    कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर देतेरी मर्ज़ी है तो अच्छा मुझे वापस कर दे

    12.4K reads
  3. उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहीं

    उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहींलम्स महसूस हुआ है मिरे बालों में कहीं

    12.4K reads
  4. ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्त

    ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्तखो जाएगा इस बात का रोना है मिरी दोस्त

    12.4K reads
  5. कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसा

    कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसाक्यूँ वो लगता है मुझे मेरी मिसालों जैसा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like