मैं इस दिल से निकल कर बाम-ओ-दर तक़्सीम करती हूँ

रेहाना क़मररेहाना क़मर

1 min read · 12.4K reads

मैं इस दिल से निकल कर बाम-ओ-दर तक़्सीम करती हूँ

कि ख़ुद बे-घर हूँ और लोगों में घर तक़्सीम करती हूँ

नगर वालों में जब कोताह-दस्ती आम होती है

मैं आँधी की तरह उन में समर तक़्सीम करती हूँ

हवाओं के लिए कुछ भी बचा कर मैं नहीं रखती

ख़िज़ाँ-रुत की तरह पूरा शजर तक़्सीम करती हूँ

मिरे पास उस को देने के लिए इतनी मोहब्बत है

कि मैं ख़ुद भी नहीं बचती अगर तक़्सीम करती हूँ

अजब माँ हूँ कि ख़ुद तो उन से आगे जा नहीं सकती

मगर मैं अपने बच्चों में सफ़र तक़्सीम करती हूँ

इसी ख़ातिर पुराने लफ़्ज़ मेरे पास आते हैं

कि मैं उन में मोहब्बत का असर तक़्सीम करती हूँ

मैं पस-अंदाज़ कर सकती नहीं यादों की दौलत को

अगर बच जाए तो बार-ए-दिगर तक़्सीम करती हूँ

सिवा ला-हासिली के और हासिल कुछ नहीं होता

मैं जब भी ख़ुद को उस पर ऐ 'क़मर' तक़्सीम करती हूँ

रेहाना क़मर
About the poet

रेहाना क़मर

View profile & all 21 Poems / Stories

More from रेहाना क़मर

  1. मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया था

    मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया थापलट के अपने घर जाना ज़रूरी हो गया था

    12.4K reads
  2. कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर दे

    कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर देतेरी मर्ज़ी है तो अच्छा मुझे वापस कर दे

    12.4K reads
  3. उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहीं

    उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहींलम्स महसूस हुआ है मिरे बालों में कहीं

    12.4K reads
  4. ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्त

    ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्तखो जाएगा इस बात का रोना है मिरी दोस्त

    12.4K reads
  5. कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसा

    कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसाक्यूँ वो लगता है मुझे मेरी मिसालों जैसा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like