दिल की हालत बिगड़ रही है क्यूँ

रज़िया हलीम जंगरज़िया हलीम जंग

1 min read · 12.4K reads

दिल की हालत बिगड़ रही है क्यूँ

हर नफ़स मुझ को बे-कली है क्यूँ

दिल लगाता है बस सदा तेरी

बे-क़रारी ये बढ़ रही है क्यूँ

उस के कूचे में उम्र गुज़री फिर

कूचा-ए-यार अजनबी है क्यूँ

जिस्म ज़ंजीर हो भी सकता है

रूह आज़ाद है रुकी है क्यूँ

अब ये समझी हूँ जब बनी जाँ पर

मरकज़-ए-जाँ तिरी गली है क्यूँ

रज़िया हलीम जंग
About the poet

रज़िया हलीम जंग

मूल नाम : रज़िया हलीम जंग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like