कितने नायाब थे लम्हे जो वहाँ पर गुज़रे

रज़िया हलीम जंगरज़िया हलीम जंग

1 min read · 12.4K reads

कितने नायाब थे लम्हे जो वहाँ पर गुज़रे

जब उठे हाथ दुआओं को तो गौहर बरसे

तक रहे थे तिरे घर को वो समाँ भी क्या था

तू गुज़रता है हवा आई तो हम ये समझे

कितनी ही बार किया हम ने तो ज़मज़म से वज़ू

कितनी ही बार तिरी याद में आँसू छलके

सुर्मा-ए-ख़ाक-ए-मदीना जो लगा आँखों में

मिस्ल आईने के आँखों के नगीने चमके

रज़िया हलीम जंग
About the poet

रज़िया हलीम जंग

मूल नाम : रज़िया हलीम जंग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ