बयाबाँ हो कि सहरा हो मुझे तेरा सहारा हो

रज़िया हलीम जंगरज़िया हलीम जंग

1 min read · 12.4K reads

बयाबाँ हो कि सहरा हो मुझे तेरा सहारा हो

तू ही ख़ुर्शीद हो मेरा तू ही मेरा सितारा हो

बुलंदी हो कि पस्ती हो कहीं बैठूँ कहीं जाऊँ

वहीं पर मेरा काबा हो वहीं तेरा नज़ारा हो

न ये दुनिया न वो उक़्बा मिरी तो इक तमन्ना है

रहूँ क़दमों तले तेरे तू ही मेरा किनारा हो

रहो पर्दों में तुम मख़्फ़ी मगर जब दिल में झाँकूँ मैं

तुम्हारा ही नज़ारा हो तुम्हारा ही नज़ारा हो

मिरी आँखों में बस जाओ ज़रा मुझ पर तरस खाओ

ज़मीनों आसमानों में तुम्हीं इक माह-पारा हो

रज़िया हलीम जंग
About the poet

रज़िया हलीम जंग

मूल नाम : रज़िया हलीम जंग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like