कभी कभी - नज़्म

रश्मि भारद्वाजरश्मि भारद्वाज11 Sept 1983

1 min read · 12.4K reads

कभी कभी लगता है

जैसे ज़िंदगी

कान मैं आ कर कह रही हो

यार मेरे साथ कर क्या रहे हो

वैसे सच में

हमें करना क्या था

और हम कर क्या रहें हैं

हमें बनना क्या था

और हम बन क्या गए हैं

रोना चाहें

तो खुल कर रोते नहीं हैं

हँसना चाहें

तो खुल कर हँसते नहिं हैं

ख़्वाबों में यूँ बहते हैं अक्सर

हक़ीक़त में हम रहते नहीं हैं

ये चाँदनी रातें

वो तारों से बातें

थोड़ा रातों में जागना

थोड़ा सच से भागना

कुछ प्यारे सपने

कुछ बुरी यादें

कुछ पूरी ज़रूरतें

कुछ अधूरी ख़्वाहिशें

सब हैं

अगर कुछ नहीं है

तो वो हैं हम

रश्मि भारद्वाज
About the poet

रश्मि भारद्वाज

मूल नाम : Rashmi Bhardwaj जन्म : 04 Sep 1983 | आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like