ख़्वाहिश

रश्मि भारद्वाजरश्मि भारद्वाज11 Sept 1983

1 min read · 12.4K reads

ख़्वाहिशें कम नहीं होंगी

जो तुम चाहो तो आज़मा लो

साँसें थमती नहीं हैं ख़्वाबों की

चाहे जहाँ भी दफ़ना लो

मैं तुझ में तुझ सा ही हूँ कहीं

ज़रा ढूँढो ज़रा जानो

फिर तुम फ़ैसला लेना

कि छोड़ोगे या अपना लो

कहोगे कुछ न तुम हम से

चलो इस बात को माना

पर ख़ुद से तो न यूँ रूठो

या सीखो भी मनाना

रहूँगा मैं तो यहीं कहीं

तेरे दामन का आँसू हूँ

ख़ुशी में याद तुम करना

ग़म को अब और न पालो

साँसें थमती नहीं हैं ख़्वाबों की

चाहे जहाँ भी दफ़ना लो

चलोगे मुझ संग अब न तुम

कहाँ आता है निभाना

पर खुद के साथ तो ठहरो

सुनो पीछे नहीं आना

तुम मुझ को जानोगे एक दिन

यक़ीं ये खुद को दिला लो

ये वक़्त समझा के रहता है

चाहे कितना भी तुम टालो

साँसें थमती नहीं हैं ख़्वाबों की

चाहे जहाँ भी दफ़ना लो

रश्मि भारद्वाज
About the poet

रश्मि भारद्वाज

मूल नाम : Rashmi Bhardwaj जन्म : 04 Sep 1983 | आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like