क्या लिखूँ

रश्मि भारद्वाजरश्मि भारद्वाज11 Sept 1983

1 min read · 12.4K reads

अक्सर

लिखते हुए आता है

दिल में ये सवाल

क्या लिखूँ

उस उजले सवेरे को

जो लाता है अपने साथ ढेरों उम्मीदें

या लिखूँ

रात के उस अँधेरे को

जो दे जाता है आँखों में हज़ारों सपने

क्या लिखूँ

इन महकती हवाओं को

जो हर पल एहसास दिलाती हैं

कि ज़िंदा हो तुम

या लिखूँ

उन अन-गिनत दुआओं को

जिन में हूँ मैं सिर्फ़ मैं

क्यूँ न लिखूँ

उस हसीन चाँद को

जो सिखाता है मुझे

सर उठा कर आसमाँ की ओर देखना

या लिख दूँ

उन उजले सितारों को

जो सिखाते हैं

खुद को समेट कर चमकते रहना

और अगर बिखरो भी

तो टूट कर दुआ बन जाना

रश्मि भारद्वाज
About the poet

रश्मि भारद्वाज

मूल नाम : Rashmi Bhardwaj जन्म : 04 Sep 1983 | आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like