ज़िंदगी

रश्मि भारद्वाजरश्मि भारद्वाज11 Sept 1983

1 min read · 12.4K reads

ऐ ज़िंदगी

तुझे यूँ गुज़रते देखा

कभी गिरते

तो कभी सँभलते देखा

जब दिल चाहा

तुझे भर लें इन बाँहों में

हाथ से रेत सा

फिसलते देखा

रखा जो आइना

तेरी निगाहों पर

तुझ में ख़ुद को

सँवरते देखा

खुली जो आँख

टूटा वो ख़्वाब

ख़ुद में तुझ को

बिखरते देखा

कुछ जागी कुछ सोई

यूँ ख़ुद में ही खोई

कभी जली कभी बुझी

सात रंगों से सजी

वक़्त की पलकों पर

यूँ निखरते देखा

रश्मि भारद्वाज
About the poet

रश्मि भारद्वाज

मूल नाम : Rashmi Bhardwaj जन्म : 04 Sep 1983 | आगरा, उत्तर प्रदेश

View profile & all 10 Poems / Stories