कोई नाओ नहीं तय्यार करना

राशिदा माहीन मलिकराशिदा माहीन मलिक

1 min read · 12.4K reads

कोई नाओ नहीं तय्यार करना

मुझे आता है दरिया पार करना

मोहब्बत की निशानी हूँ तुम्हारी

मुझे तुम देख कर मिस्मार करना

मैं इक ज़िंदा हक़ीक़त बन चुकी हूँ

नहीं मुमकिन मिरा इंकार करना

कहानी ख़त्म हो जाने से पहले

कहानी इक नई तय्यार करना

दिल-ए-कम्बख़्त को आदत पड़ी है

हमेशा ख़्वाहिश-ए-बे-कार करना

किसी को गुफ़्तुगू करना सिखाना

किसी को सूरत-ए-दीवार करना

कभी सोचा नहीं मैं ने सफ़र में

किसी का रास्ता दुश्वार करना

मोहब्बत 'राशिदा' 'माहीन' क्या है

जिसे आता न हो इज़हार करना

राशिदा माहीन मलिक
About the poet

राशिदा माहीन मलिक

जन्म : मुल्तान, पंजाब

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like