चाहा यही था 'मीर' का आज़ार खींचती
सहरा में अपने वास्ते दीवार खींचती
आया था मेरी ओर वो प्यासे लबों के साथ
बस में कहाँ था मेरे कि इंकार खींचती
मुझ से छुड़ा के हाथ वो जाने लगा था क्यों
इक बार गर वो कहता तो सौ बार खींचती
करता अगर सवाल अताई विसाल का
तिश्ना सी आरज़ू-ए-तलबगार खींचती
दिल में छुपा के बैठ गया मौसम-ए-तरब
कैसे मैं अपना जज़्बा-ए-इज़हार खींचती
रक्खा है उस ने याद मुझे ख़्वाब की तरह
ऐ काश मैं भी अर्सा-ए-अज़कार खींचती
वो भी गुलों की ख़ुश्बूओं के संग खेलता
मैं भी बदन की शाख़-ए-समर-बार खींचती
जादू था उस के हुस्न-ए-तलब के हिसार में
'माहीन' कैसे शिद्दत-ए-इसरार खींचती








