शिकस्ता दिल तही-दामन ब-चश्म-ए-तर गया आख़िर

रशीद हसरतरशीद हसरत

1 min read · 12.4K reads

शिकस्ता दिल तही-दामन ब-चश्म-ए-तर गया आख़िर

सनम मिल कर हमें फिर आज तन्हा कर गया आख़िर

ग़रीब-ए-शहर था ख़ामोश रहने की सज़ा पाई

वफ़ा करने पे भी इल्ज़ाम उस के सर गया आख़िर

बढ़ा कर हाथ उल्फ़त का सदा की बेकली दे दी

तुम्हारी चाह कर के एक शाइ'र मर गया आख़िर

ये तय था हम अना के फ़ैसले से मुँह न मोड़ेंगे

रही दस्तार क़ाएम तन से लेकिन सर गया आख़िर

फ़ना के हाथ अपनी ज़िंदगी को छू न सकते थे

मगर मालिक तिरी दुनिया से ये दिल भर गया आख़िर

थकन से चूर था उस का बदन और आँख बोझल थी

वो शब भर घर से बाहर था पलट कर घर गया आख़िर

वो जिस की जुस्तुजू में हम ने अपनी ज़िंदगी खो दी

वही तो आज 'हसरत' हम पे तोहमत धर गया आख़िर

रशीद हसरत
About the poet

रशीद हसरत

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like