फिर इस के बा'द तो तन्हाइयों के बीच में हैं

रशीद हसरतरशीद हसरत

1 min read · 12.4K reads

फिर इस के बा'द तो तन्हाइयों के बीच में हैं

कि ग़म की टूटती अंगड़ाइयों के बीच में हैं

ये शादयाने फ़क़त सरख़ुशी का नाम नहीं

किसी की चीख़ें भी शहनाइयों के बीच में हैं

हमें तो ख़ौफ़ सा लाहक़ है टूट जाने का

तअ'ल्लुक़ात जो गहराइयों के बीच में हैं

ये जाएदाद ये माल-ओ-मता'-ओ-मीरासें

फ़साद इन्ही पे मिरे भाइयों के बीच में हैं

हमारा दर्द भी इक सोचने का ज़ाविया एक

अजीब नाते ये सहराइयों के बीच में हैं

किसी को औज-ए-सुरय्या पे ले चले थे मगर

सिला मिला है यही खाइयों के बीच में हैं

ये दिल का शीशा तो टुकड़ों में बट चुका कब का

अभी तलक तेरी रानाइयों के बीच में हैं

वफ़ा है क्या यहाँ मफ़्हूम किस को समझाएँ

यही तो दुख है कि हरजाइयों के बीच में हैं

बजा ये बात कि लाज़िम है ज़ब्त 'हसरत' जी

मगर ये आँखें कि पुरवाइयों के बीच में हैं

रशीद हसरत
About the poet

रशीद हसरत

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी