महँगाई का अब आया है तूफ़ान यक़ीनन

रशीद हसरतरशीद हसरत

1 min read · 12.4K reads

महँगाई का अब आया है तूफ़ान यक़ीनन

तोड़े हैं हुक्मरानों ने पैमान यक़ीनन

मज़दूर को पाबंद किया घर पे बिठाया

दो वक़्त की अब उस को नहीं नान यक़ीनन

इंसान की तौहीन कभी इतनी नहीं थी

रोटी है गिराँ ख़ून है अर्ज़ान यक़ीनन

जिस हुक्म पे दहक़ान की मेहनत का सिला ज़ब्त

तहक़ीर के लाएक़ है वो फ़रमान यक़ीनन

जिस गाँव में इफ़्लास में दिन हम ने गुज़ारे

अब होंगे वहाँ मौत के सामान यक़ीनन

हर ज़ुल्म पे जब बंद रखे आँख क़यादत

तब तख़्त के तख़्ते का है इम्कान यक़ीनन

जिस शख़्स ने तनवीर मुझे इल्म की बख़्शी

उस का है बड़ा मुझ पे ये एहसान यक़ीनन

जो दिल के खरे उन पे कड़ा वक़्त भले हो

मंज़िल भी मगर उन की है आसान यक़ीनन

ऐ देस की मिट्टी तुझे शादाब रखेंगे

दहक़ान बढ़ाएँगे तिरी शान यक़ीनन

रशीद हसरत
About the poet

रशीद हसरत

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like