बिछड़ा वो गोया ज़ीस्त में आया कभी न था

रशीद हसरतरशीद हसरत

1 min read · 12.4K reads

बिछड़ा वो गोया ज़ीस्त में आया कभी न था

उस ने मिरे मिज़ाज को समझा कभी न था

लहजे में उस के तुरशी भी ऐसी कभी न थी

दिल इस बुरी तरह मिरा टूटा कभी न था

गो इज़्तिराब की तो न थी वजह-ए-ज़ाहिरी

दिल को मगर क़रार कभी था कभी न था

माना कि ज़िंदगानी में आए गए हैं लोग

कोई भी उस गुलाब-नुमा सा कभी न था

आया भी मेरे शहर मिले बिन भी जा चुका

जैसा हुआ हूँ आज मैं तन्हा कभी न था

घुटने ही उस ने टेक दिए हार मान ली

लोगो वो एक शख़्स जो हारा कभी न था

राह-ए-वफ़ा में दश्त भी थे वहशतें भी थीं

गर कुछ न था तो ज़ुल्फ़ का साया कभी न था

झेला है दर्द हँसते हुए खेलते हुए

क्या शख़्स था जो शिकवा सरापा कभी न था

रातें कटी हैं दिन भी गुज़ारे गए 'रशीद'

देता जो दुख में साथ सहारा कभी न था

रशीद हसरत
About the poet

रशीद हसरत

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी