नीची नज़रों से न देखो सर-ए-महशर देखो

रसा रामपुरीरसा रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

नीची नज़रों से न देखो सर-ए-महशर देखो

दाद-ख़्वाहों की तरफ़ आँख उठा कर देखो

हो के शमशीर-ब-कफ़ सैर घड़ी बहर देखो

मरने वालों की वफ़ा तेग़ के जौहर देखो

आह कैसी कभी शिकवा भी तुम्हारा न किया

ऐसे हम ज़ब्त-ए-मोहब्बत के हैं ख़ूगर देखो

वअदा-ए-हश्र है पर्दा भी ज़माने भर से

कोई दामन न पकड़ ले सर-ए-महशर देखो

उन को दुश्मन से जो उल्फ़त है तो परवा न करो

ऐ 'रसा' तुम भी किसी और पे मर कर देखो

रसा रामपुरी
About the poet

रसा रामपुरी

उपनाम : 'रसा' मूल नाम : मोहम्मद हयात बख़्श जन्म : बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश रसा, मोहम्मद हयात बख़्श (1870-1913) ‘दाग़’ देहलवी के पसंदीदा शागिर्दों में थे और उस्ताद का असर इतना गहरा था कि अक्सर दोनों के अशआ’र में फ़र्क़ करना मुश्किल हो जाता…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअफ़वाहों का ड्राफ़्टअफ़वाहें कर रही हैं नेतृत्व।लाल किले पर फहराई जाती हैं अफ़वाह— फ़रीद ख़ाँबच्चेमैं नहीं कहताकि मासूम बच्चों के हाथों से— हरमीत विद्यार्थीदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्याय