'रसा' को दिल में रखते हैं 'रसा' के जानने वाले

रसा रामपुरीरसा रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

'रसा' को दिल में रखते हैं 'रसा' के जानने वाले

वफ़ा की क़द्र करते हैं वफ़ा के जानने वाले

तिरी तेग़-ए-अदा खिंचते ही अपनी जान जाती है

क़ज़ा से पहले मरते हैं क़ज़ा के जानने वाले

भरी हैं शोख़ियाँ लाखों तिरी नीची निगाहों में

हमीं हैं कुछ तिरी शर्म-ओ-हया के जानने वाले

मिरी फ़रियाद सुन कर कुछ उन्हें परवा नहीं होती

निडर बैठे हैं आह-ए-ना-रसा के जानने वाले

'रसा' को सब ने समझाया मगर समझा न कुछ ज़ालिम

हुए मजबूर उस मर्द-ए-ख़ुदा के जानने वाले

रसा रामपुरी
About the poet

रसा रामपुरी

उपनाम : 'रसा' मूल नाम : मोहम्मद हयात बख़्श जन्म : बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश रसा, मोहम्मद हयात बख़्श (1870-1913) ‘दाग़’ देहलवी के पसंदीदा शागिर्दों में थे और उस्ताद का असर इतना गहरा था कि अक्सर दोनों के अशआ’र में फ़र्क़ करना मुश्किल हो जाता…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like