रास आया है मुझे वहशत में मर जाना मिरा

रसा रामपुरीरसा रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

रास आया है मुझे वहशत में मर जाना मिरा

वो मुझे रोए ये कह कर हाए दीवाना मिरा

ग़ैर को साक़ी ने जब भर कर दिया जाम-ए-शराब

आँसुओं से हो गया लबरेज़ पैमाना मिरा

मेरे रोने पर वो उन का मुस्कुराना बार बार

और बलाएँ ले के वो क़दमों पे गिर जाना मिरा

हज़रत-ए-नासेह की बातें मैं समझता ही नहीं

ना समझ हैं दिल-लगी समझे हैं समझाना मिरा

ऐ 'रसा' वो भी शरीक-ए-महफ़िल-ए-मातम हुए

ख़िज़र भी मरते हैं जिस पर वो है मर जाना मिरा

रसा रामपुरी
About the poet

रसा रामपुरी

उपनाम : 'रसा' मूल नाम : मोहम्मद हयात बख़्श जन्म : बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश रसा, मोहम्मद हयात बख़्श (1870-1913) ‘दाग़’ देहलवी के पसंदीदा शागिर्दों में थे और उस्ताद का असर इतना गहरा था कि अक्सर दोनों के अशआ’र में फ़र्क़ करना मुश्किल हो जाता…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like