पी के कर लेता हूँ तौबा जब से ये दस्तूर है

रसा रामपुरीरसा रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

पी के कर लेता हूँ तौबा जब से ये दस्तूर है

दिल भी रौशन है मिरा मुँह पर भी मेरे नूर है

आह करता हूँ तो बरहम के लिए होते हो तुम

दर्द-मंदान-ए-मोहब्बत का यही दस्तूर है

ग़ैर से मिलने के शिकवे पर क़यामत ढा गया

उन का ये कहना कि दिल से आदमी मजबूर है

मैं सवाल-ए-वस्ल कर के उस अदा पर मिट गया

हँस के फ़रमाया कि ये दरख़्वास्त ना-मंज़ूर है

हश्र में अल्लाह से फ़रियाद उन के ज़ुल्म की

ऐ 'रसा' ये बात तो शर्त-ए-वफ़ा से दूर है

रसा रामपुरी
About the poet

रसा रामपुरी

उपनाम : 'रसा' मूल नाम : मोहम्मद हयात बख़्श जन्म : बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश रसा, मोहम्मद हयात बख़्श (1870-1913) ‘दाग़’ देहलवी के पसंदीदा शागिर्दों में थे और उस्ताद का असर इतना गहरा था कि अक्सर दोनों के अशआ’र में फ़र्क़ करना मुश्किल हो जाता…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी