दुश्मन की बात जब तिरी महफ़िल में रह गई

रसा रामपुरीरसा रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

दुश्मन की बात जब तिरी महफ़िल में रह गई

उम्मीद यास बन के मिरे दिल में रह गई

तू हम से छप गया तो तिरी शक्ल-ए-दिल-फ़रेब

तस्वीर बन के आईना-ए-दिल में रह गई

निकला वहाँ से मैं तो मिरे दिल की आरज़ू

सर पीटती हुई तिरी महफ़िल में रह गई

देखा जो क़त्ल-ए-आम तो हर लाश पर अजल

इक आह भर के कूचा-ए-क़ातिल में रह गई

मैं क्या कहूँ 'रसा' कि मिरे दिल पे क्या बनी

तलवार खिच के जब कफ़-ए-क़ातिल में रह गई

रसा रामपुरी
About the poet

रसा रामपुरी

उपनाम : 'रसा' मूल नाम : मोहम्मद हयात बख़्श जन्म : बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश रसा, मोहम्मद हयात बख़्श (1870-1913) ‘दाग़’ देहलवी के पसंदीदा शागिर्दों में थे और उस्ताद का असर इतना गहरा था कि अक्सर दोनों के अशआ’र में फ़र्क़ करना मुश्किल हो जाता…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like