उस बुत का इंतिज़ार कभी है कभी नहीं
दिल अपना बे-क़रार कभी है कभी नहीं
इक़रार भी है वा'दे से इंकार भी उसे
ज़ालिम का ए'तिबार कभी है कभी नहीं
नफ़रत है वैसे गर तुझे इंकार ही सही
ये क्या कि ख़्वास्त-गार कभी है कभी नहीं
इतराएँ दिल में आप न आईना देख कर
ये मौसम-ए-बहार कभी है कभी नहीं
रग़बत भी है शराब से नफ़रत भी है मुझे
ये चीज़ नागवार कभी है कभी नहीं
ये हाल हो गया है कि उस के फ़िराक़ में
आँख अपनी अश्क-बार कभी है कभी नहीं
इक रोज़ मेरे पास है इक रोज़ उन के पास
दिल का भी ए'तिबार कभी है कभी नहीं
ऐ 'रंज' क्या बताऊँ इलाज इस का क्या करूँ
दिल को मिरे क़रार कभी है कभी नहीं








