कौन कहता है यार ने मारा

रंज हैदराबादीरंज हैदराबादी

1 min read · 12.4K reads

कौन कहता है यार ने मारा

यार के इंतिज़ार ने मारा

कुछ तिरे इंतिज़ार ने मारा

कुछ दिल-ए-बे-क़रार ने मारा

बातों बातों में दिल को ले ही गया

मुझ को ज़ालिम के प्यार ने मारा

हो पियाले में क़ुल के बादा-ए-नाब

मुझ को इक बादा-ख़्वार ने मारा

निगह-ए-नाज़ ने अगर छोड़ा

तेग़-ए-अबरू-ए-यार ने मारा

उस ने वा'दा किया क़यामत का

मुझ को इस इंतिज़ार ने मारा

'रंज' दुनिया ने शैख़ को मुझ को

ग़म-ए-रोज़-ए-शुमार ने मारा

वस्ल में ग़ैर का गिला क्या ख़ूब

मुझ को दर-पर्दा यार ने मारा

सर-ए-महफ़िल लिटा लिटा के मुझे

शोख़ी-ए-चश्म-ए-यार ने मारा

अभी मरता न मैं मुझे ऐ 'रंज'

आफ़त-ए-रोज़गार ने मारा

रंज हैदराबादी
About the poet

रंज हैदराबादी

मूल नाम : मोहम्मद अली मूसवी

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे