दिल में चमके हुए हैं दाग़ बहुत

रंज हैदराबादीरंज हैदराबादी

1 min read · 12.4K reads

दिल में चमके हुए हैं दाग़ बहुत

रौशन इस घर में हैं चराग़ बहुत

मैं न रोऊँ तो क्या करूँ साक़ी

भर के देता नहीं अयाग़ बहुत

शब को वा'दा है उन के आने का

क्यों न रौशन करूँ चराग़ बहुत

दिल-ए-वीराँ को देख कर बोले

गाँव होते हैं बे-चराग़ बहुत

ग़ैर को सर चढ़ाएँ वो तौबा

सदक़े कर डाले ऐसे ज़न बहुत

दिल-ए-पुर-दाग़ ही की सैर करो

है तुम्हारे लिए ये बाग़ बहुत

मुझ से मिलते हैं जब ये कहते हैं

आप को हो गया दिमाग़ बहुत

ग़म से पाई नजात मरक़द में

मर के हासिल हुआ फ़राग़ बहुत

नक़्श-ए-पा तक मिला न उन का कहीं

छान मारा है कोह-ओ-राग़ बहुत

कुछ तो फ़रमाइए जनाब-ए-‘रंज’

आज हैं आप बाग़ बाग़ बहुत

रंज हैदराबादी
About the poet

रंज हैदराबादी

मूल नाम : मोहम्मद अली मूसवी

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like