कतकी - राम विलास शर्मा

Ram Vilas SharmaRam Vilas Sharma10 Oct 1912 – 30 May 2000

1 min read · 13.3K reads

पिछला पहर रात का, पर आकाश में

छिटकी है अब भी चौदस की चांदनी;

बिना वृक्ष-झाड़ी के, घेरे क्षितिज को,

ऊसर ही ऊसर कोसों फैला हुआ ।

चला गया है उसे चीरता बीच से

गहरे कई खुढ़ों का गलियारा बड़ा,

कतकी का ढर्रा, जिस पर हैं जा रहीं

घुँघरू की ध्वनी करती इस सुनसान में

पाँति बाँध कर धीरे-धीरे लाढ़ियाँ ।

उड़ते पीछे उजले बादल धूल के ।

तने हुए तम्बू भीतर पैरा बिछा,

सुखी बाल-बच्चे बैठे हैं ऊँघते,

गरम रज़ाई में निश्चिन्त किसान भी

बैठा बैलों की पगही ढीली किये ।

घुँघरू की मीठी ध्वनि करते जा रहे

फटी-पुरानी, झूलें ओढ़ बैल वे,

पहचानते लीक हैं, पहले भी गये ।

स्वप्न देखते धीरे-धीरे जा रहे,

सकरघटी कर पार, जहाँ लहरा रही

सर-सर करती गंगा की धारा, वहाँ

रंग-बिरंगा कोलाहल करता बड़ा,

बालू पर मेला है एक जुड़ा हुआ ।

Ram Vilas Sharma
About the poet

Ram Vilas Sharma

Ram Vilas Sharma (10 October 1912 – 30 May 2000) was an eminent progressive literary critic, linguist, poet and thinker. He was born in Unchgaon Sani, Unnao District, Uttar Pradesh. He came into the limelight as a critic in 1939 with his scholarly paper on Su…

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य