सिलहार - राम विलास शर्मा

Ram Vilas SharmaRam Vilas Sharma10 Oct 1912 – 30 May 2000

1 min read · 12.7K reads

पूरी हुई कटाई, अब खलिहान में,

पीपल के नीचे है राशि सुची हुई,

दानों-भरी पकी बालों वाले बड़े

पूलों पर पूलों के लगे अरम्भ हैं ।

बिगही-बरहे दीख पड़े अब खेत में,

छोटे-छोटे ठूँठ-ठूँठ ही रह गये ।

अभी दुपहरी में पर, जब आकाश को

चाँदी का सा पात किये, है तप रहा,

छोटा-सा सूरज सिर पर बैसाख का,

काले धब्बों-से बिखरे वे खेत में

फटे अँगोछों में, बच्चे भी साथ ले,

ध्यान लगा सीला चमार हैं बीनते,

खेत कटाई की मजदूरी, इन्हीं ने

जोता बोया सींचा भी था खेत को ।

Ram Vilas Sharma
About the poet

Ram Vilas Sharma

Ram Vilas Sharma (10 October 1912 – 30 May 2000) was an eminent progressive literary critic, linguist, poet and thinker. He was born in Unchgaon Sani, Unnao District, Uttar Pradesh. He came into the limelight as a critic in 1939 with his scholarly paper on Su…

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशी