ज़मीं पर रौशनी ही रौशनी है

Rais AmrohviRais Amrohvi12 Sept 1914 – 22 Sept 1988

1 min read · 12.6K reads

ज़मीं पर रौशनी ही रौशनी है

ख़ला में इक किरन गुम हो गई है

मैं तन्हा जा रहा हूँ सू-ए-मंज़िल

ये परछाईं कहाँ से आ रही है

ये शाम और रौशनी की ये क़तारें

उदासी और गहरी हो गई है

उरूज-ए-माह है और मक़बरों पर

अबद की चाँदनी चटकी हुई है

उभार ऐ मौज-ए-तूफ़ाँ-ख़ेज़ मुझ को

ये कश्ती रेत में डूबी हुई है

हवा से है कली जुम्बाँ सर-ए-शाख़

ये किन हाथों में नेज़े की अनी है

गिरा है शाख़-ए-गुल से एक पता

किसी ने क्या मुझे आवाज़ दी है

Rais Amrohvi
About the poet

Rais Amrohvi

Rais Amrohvi (Urdu: رئیس امروہوی‎), whose real name was Syed Muhammad Mehdi (12 September 1914 - 22 September 1988 ( was a Pakistani scholar, Urdu poet and psychoanalyst and elder brother of Jaun Elia. He was known for his style of qatanigari (quatrain writin…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like