जितने वहशी हैं चले जाते हैं सहरा की तरफ़

Rahi Masoom RazaRahi Masoom Raza9 Jan 1927 – 1 Mar 1992

1 min read · 12.4K reads

जितने वहशी हैं चले जाते हैं सहरा की तरफ़

कोई जाता ही नहीं ख़ेमा-ए-लैला की तरफ़

हम हरीफ़ों की तमन्ना में मरे जाते हैं

उँगलियाँ उठने लगीं दीदा-ए-बीना की तरफ़

हर तरफ़ सुब्ह ने इक जाल बिछा रक्खा है

ओस की बूँद कहाँ जाती है दरिया की तरफ़

हम भी अमृत के तलबगार रहे हैं लेकिन

हाथ बढ़ जाते हैं ख़ुद ज़हर-ए-तमन्ना की तरफ़

Rahi Masoom Raza
About the poet

Rahi Masoom Raza

Rahi Masoom Raza, born in Ghazipur, Uttar Pradesh, India, was an Urdu poet. He won the Filmfare Best Dialogue Award for the hit film Main Tulsi Tere Aangan Ki in 1979, followed by Mili and Lamhe, which he won posthumously. He also wrote in Hindustani and Hind…

View profile & all 13 Poems / Stories