हम तो हैं परदेस में देस में निकला होगा चाँद
अपनी रात की छत पर कितना तन्हा होगा चाँद
जिन आँखों में काजल बन कर तैरी काली रात
उन आँखों में आँसू का इक क़तरा होगा चाँद
रात ने ऐसा पेँच लगाया टूटी हाथ से डोर
आँगन वाले नीम में जा कर अटका होगा चाँद
चाँद बिना हर दिन यूँ बीता जैसे युग बीते
मेरे बिना किस हाल में होगा कैसा होगा चाँद

Rahi Masoom Raza
Rahi Masoom Raza, born in Ghazipur, Uttar Pradesh, India, was an Urdu poet. He won the Filmfare Best Dialogue Award for the hit film Main Tulsi Tere Aangan Ki in 1979, followed by Mili and Lamhe, which he won posthumously. He also wrote in Hindustani and Hind…
View profile & all 13 Poems / StoriesMore from Rahi Masoom Raza
इस सफ़र में नींद ऐसी खो गई
इस सफ़र में नींद ऐसी खो गईहम न सोए रात थक कर सो गई
जिन से हम छूट गए अब वो जहाँ कैसे हैं
जिन से हम छूट गए अब वो जहाँ कैसे हैंशाख़-ए-गुल कैसी है ख़ुश्बू के मकाँ कैसे हैं
जितने वहशी हैं चले जाते हैं सहरा की तरफ़
जितने वहशी हैं चले जाते हैं सहरा की तरफ़कोई जाता ही नहीं ख़ेमा-ए-लैला की तरफ़
ढलता सूरज, घटता चाँद, बूढ़ा पेड़
जब भी मैं तुझको याद आऊँतू ये सोच के दिल मत छोटा करना
दर्द तन्हाई का
नीम के पेड़ में अटका हुआ चाँदनीम के पेड़ से छन-छन के बरसता हुआ दर्द







