दिल-ए-मायूस

राबिया सुलताना नाशादराबिया सुलताना नाशाद

1 min read · 12.4K reads

दिल-ए-मायूस बता ऐ दिल-ए-नाकाम बता

मुब्तला-ए-सितम-ए-गर्दिश-ए-अय्याम बता

जी के मैं क्या करूँ दुनिया में मिरा काम है क्या

ख़ून उम्मीद का होता है सर-ए-बज़्म-ए-तरब

बन गया हौसला ग़म ही मुसीबत का सबब

जी के मैं क्या करूँ दुनिया में मिरा काम है क्या

दर्द बढ़ जाए अगर चारागरी कौन करे

है कठिन राह-ए-वफ़ा राहबरी कौन करे

जी के मैं क्या करूँ दुनिया में मिरा काम है क्या

गुलशन-ए-शौक़ में काँटों के सिवा कुछ न मिला

हाए दुनिया में वफ़ाओं का सिला कुछ न मिला

जी के मैं क्या करूँ दुनिया में मिरा काम है क्या

जुस्तुजू किस की है 'नाशाद' कोई क्या जाने

क्यों दिल-ए-ज़ार है बर्बाद कोई क्या जाने

जी के मैं क्या करूँ दुनिया में मिरा काम है क्या

राबिया सुलताना नाशाद
About the poet

राबिया सुलताना नाशाद

उपनाम : 'सुलताना नाशाद' जन्म : आरा, बिहार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like