बीते हुए दिन

राबिया सुलताना नाशादराबिया सुलताना नाशाद

1 min read · 12.4K reads

बरसात की बहारो मुझ को न अब सताओ

जो ख़ुद ही मिट रहा है उस को न तुम मिटाओ

ऐ मौसम-ए-निगाराँ ऐ अब्र-ए-नौ-बहाराँ

ऐसे में याद उन की मुझ को न तुम दिलाओ

बिछड़े हुए किसी से मुद्दत गुज़र चुकी है

माज़ी के हादसों के क़िस्से न तुम सुनाओ

बीते हुए दिनों की यादें भुला चुकी हूँ

बीते हुए दिनों को फिर सामने न लाओ

दिल में मचल मचल कर मायूस हो चुकी हैं

इन हसरतों को आ कर तुम फिर न अब जगाओ

अब जाम है न साक़ी इक तिश्नगी है बाक़ी

तुम बज़्म में न आओ घिर घिर के ऐ घटाओ

'नाशाद' ज़िंदगी से बेज़ार हो रही है

ऐ नित नई बहारो कलियों को गुदगुदाओ

राबिया सुलताना नाशाद
About the poet

राबिया सुलताना नाशाद

उपनाम : 'सुलताना नाशाद' जन्म : आरा, बिहार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like