उल्फ़त का शिकवा

राबिया सुलताना नाशादराबिया सुलताना नाशाद

1 min read · 12.4K reads

तिरी दुनिया में रह कर क्या करेंगे

ख़ुदाया उम्र भर रोया करेंगे

मोहब्बत का गिला उल्फ़त का शिकवा

पता क्या था कहीं ऐसा करेंगे

रही जब न ख़ुशी की ज़िंदगी गर

फिर ऐसी ज़िंदगी को क्या करेंगे

लुटा था क़ाफ़िला दिल का हमारा

मिलेगा क्या जो हम चर्चा करेंगे

जिगर में दर्द लब पर हाए हाए

भला इस तरह जी कर क्या करेंगे

कोई कौनैन की दौलत से भी हम

मोहब्बत का नहीं सौदा करेंगे

नज़र से हो तो सकता है प नाशाद

मगर हम दिल से क्या पर्दा करेंगे

राबिया सुलताना नाशाद
About the poet

राबिया सुलताना नाशाद

उपनाम : 'सुलताना नाशाद' जन्म : आरा, बिहार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी