यूँ अयाँ तुझ को देखते हैं हम

क़ुर्बान अली सालिक बेगक़ुर्बान अली सालिक बेग

1 min read · 12.4K reads

यूँ अयाँ तुझ को देखते हैं हम

कि निहाँ तुझ को देखते हैं हम

नहीं वादीद मा-सिवा दरकार

बे-निशाँ तुझ को देखते हैं हम

ग़ैर की वाँ नज़र नहीं जाती

अब जहाँ तुझ को देखते हैं हम

दीदनी कुछ नहीं ज़माने में

जावेदाँ तुझ को देखते हैं

जान देने पे क्यूँ न हूँ राज़ी

जाँ-सिताँ तुझ को देखते हैं हम

यूँ करें हम को पाएमाल 'अदू

आसमाँ तुझ को देखते हैं हम

यूँ वो गुल-गश्त को चले आएँ

गुलसिताँ तुझ को देखते हैं हम

आज अपना कहा सुना हो मु'आफ़

ना-गहाँ तुझ को देखते हैं हम

आरज़ू गो कि एक हर्फ़ है तो

दास्ताँ तुझ को देखते हैं हम

न करें अब कलीम से भी कलाम

हम-ज़बाँ तुझ को देखते हैं हम

हम और अग़्यार से गिला तेरा

बद-गुमाँ तुझ को देखते हैं हम

और करना है चर्ख़ को दुश्मन

मेहरबाँ तुझ को देखते हैं हम

उस का आना यक़ीं है क्या 'सालिक'

निगराँ तुझ को देखते हैं हम

क़ुर्बान अली सालिक बेग
About the poet

क़ुर्बान अली सालिक बेग

उपनाम : 'सालिक' मूल नाम : मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना सालिक, मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग (1824-1880) हैदराबाद में पैदाइश मगर दिल्ली में पले बढ़े। पहले ‘मोमिन’ और फिर मिर्ज़ा ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। उनके कलाम में अपने उस्ताद की झलकियाँ, बुलंद ख़…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like