वाइ'ज़ मिलेगी ख़ुल्द में कब इस क़दर शराब

क़ुर्बान अली सालिक बेगक़ुर्बान अली सालिक बेग

1 min read · 12.4K reads

वाइ'ज़ मिलेगी ख़ुल्द में कब इस क़दर शराब

पानी के बदले पीते हैं ऐ बे-ख़बर शराब

आमद में उस की मस्त हुए कुछ ख़बर नहीं

साक़ी है कौन जाम कहाँ और किधर शराब

उस क़ुल्ज़ुम-ए-गुनाह में डूबा हुआ हूँ मैं

जिस में है एक मौजा-ए-दामान-ए-तर शराब

मस्ती में उन को लग गई लौ और ग़ैर की

देनी शब-ए-विसाल न थी इस क़दर शराब

इक़रार-ए-वस्ल और वो मस्त-ए-ग़ुरूर-ए-नाज़

आया है पी के तू कहीं ऐ नामा-बर शराब

'सालिक' मिले जो बज़्म में उस की तो लुत्फ़ है

वर्ना पिया ही करते हैं हम अपने घर शराब

क़ुर्बान अली सालिक बेग
About the poet

क़ुर्बान अली सालिक बेग

उपनाम : 'सालिक' मूल नाम : मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना सालिक, मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग (1824-1880) हैदराबाद में पैदाइश मगर दिल्ली में पले बढ़े। पहले ‘मोमिन’ और फिर मिर्ज़ा ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। उनके कलाम में अपने उस्ताद की झलकियाँ, बुलंद ख़…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like