हाथ दिया उसने मेरे हाथ में - क़तील

katil shifaiक़तील शिफ़ाई24 Dec 1919 – 11 Jul 2001

2 min read · 12.4K reads

हाथ दिया उसने मेरे हाथ में।
मैं तो वली बन गया एक रात मे॥

इश्क़ करोगे तो कमाओगे नाम
तोहमतें बटती नहीं खैरात में॥

इश्क़ बुरी शै सही, पर दोस्तो।
दख्ल न दो तुम, मेरी हर बात में॥

हाथ में कागज़ की लिए छतरियाँ
घर से ना निकला करो बरसात में॥

रत बढ़ाया उसने न क़तील इसलिए
फर्क था दोनों के खयालात में॥
katil shifai
About the poet

katil shifai क़तील शिफ़ाई

मुहम्मद औरंगज़ेब या क़तील शिफ़ाई (उर्दू : قتلیل شِفائ ) (24 दिसंबर 1919 - 11 जुलाई 2001) एक पाकिस्तानी उर्दू भाषा के कवि थे। 11 जुलाई 2001 को पाकिस्तान के लाहौर में कतेल शिफाई की मृत्यु हो गई। कविता के 20 से अधिक संग्रह और पाकिस्तानी और भारतीय फिल्मों के लिए…

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like