ज़ेहन में कौन से आसेब का दर बाँध लिया - क़ैसर-उल जाफ़री

क़ैसर-उल जाफ़रीक़ैसर-उल जाफ़री

4 min read · 12.4K reads

ज़ेहन में कौन से आसेब का दर बाँध लिया
तुम ने पूछा भी नहीं रख़्त-ए-सफर बाँध लिया

बे-मकानी की भी तहज़ीब हुआ करती है
उन परिंदों ने भी एक एक शजर बाँध लिया

रास्ते में कहीं गिर जाए तो मजबूरी है
मैं ने दामान-ए-दरीदा में हुनर बाँध लिया

अपने दामन पे नज़र कर मेरे हाथों पे न जा
मैं ने पथराव किया तू ने समर बाँध लिया

घर खुला छोड़ के चुपके से निकल जाऊँगा
शाम ही से सर-ओ-सामान-ए-सहर बाँध लिया

उम्र भर मैं ने भी साहिल के कसीदे लिक्खे
मेरे बच्चों ने भी इक रेत का घर बाँध लिया

हार बे-दर्द हवाओं से न मानी ‘कैसर’
बाद-बाँ फेंक के कदमों से भंवर बाँध लिया
क़ैसर-उल जाफ़री
About the poet

क़ैसर-उल जाफ़री

View profile & all 27 Poems / Stories

More from क़ैसर-उल जाफ़री

  1. बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझे - क़ैसर-उल जाफ़री

    बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझेसूरज निकल रहा था के नींद आ गई मुझे

    12.4K reads
  2. दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थी - क़ैसर-उल जाफ़री

    दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थीदेर तक टूटते लम्हों की सदा कैसी थी

    12.4K reads
  3. घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरे - क़ैसर-उल जाफ़री

    घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरेलोग दरवाज़ों से निकले के मुहाजिर ठहरे

    12.4K reads
  4. हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रख - क़ैसर-उल जाफ़री

    हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रखदरीदा चादर-ए-जाँ है मगर सँभाल के रख

    12.4K reads
  5. सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाता - क़ैसर-उल जाफ़री

    सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाताआदमी इतने कबीलों में न बाँटा जाता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like