इतना सन्नाटा है बस्ती में कि डर जाएगा - क़ैसर-उल जाफ़री

क़ैसर-उल जाफ़रीक़ैसर-उल जाफ़री

3 min read · 12.4K reads

इतना सन्नाटा है बस्ती में कि डर जाएगा
चाँद निकला भी तो चुप-चाप गुज़र जाएगा

क्या ख़बर थी कि हवा तेज़ चलेगी इतनी
सारा सहरा मिरे चेहरे पे बिखर जाएगा

हम किसी मोड़ पे रुक जायेंगे चलते चलते
रास्ता टूटे हुए पुल पे ठहर जाएगा

बादबानों ने जो एहसान जताया उस पर
बीच दरिया में वो कश्ती से उतर जाएगा

चलते रहिये कि सफ़-ए-हम-सफ़राँ लम्बी है
जिस को रास्ते में ठहरना है ठहर जाएगा

दर-ओ-दीवार पे सदियों की कोहर छाई है
घर में सूरज भी जो आया तो ठिठर जाएगा

फ़न वो जुगनू है जो उड़ता है हवा में क़ैसर
बंद कर लोगे जो मुट्ठी में तो मर जाएगा
क़ैसर-उल जाफ़री
About the poet

क़ैसर-उल जाफ़री

View profile & all 27 Poems / Stories

More from क़ैसर-उल जाफ़री

  1. बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझे - क़ैसर-उल जाफ़री

    बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझेसूरज निकल रहा था के नींद आ गई मुझे

    12.4K reads
  2. दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थी - क़ैसर-उल जाफ़री

    दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थीदेर तक टूटते लम्हों की सदा कैसी थी

    12.4K reads
  3. घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरे - क़ैसर-उल जाफ़री

    घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरेलोग दरवाज़ों से निकले के मुहाजिर ठहरे

    12.4K reads
  4. हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रख - क़ैसर-उल जाफ़री

    हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रखदरीदा चादर-ए-जाँ है मगर सँभाल के रख

    12.4K reads
  5. सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाता - क़ैसर-उल जाफ़री

    सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाताआदमी इतने कबीलों में न बाँटा जाता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like