दिन की बेदर्द थकन चेहरे पे ले कर मत जा - क़ैसर-उल जाफ़री

क़ैसर-उल जाफ़रीक़ैसर-उल जाफ़री

3 min read · 12.4K reads

दिन की बेदर्द थकन चेहरे पे ले कर मत जा
बाम-ओ-दर जाग रहे होंगे अभी घर मत जा

मेरे पुरखों की विरासत का भरम रहने दे
तू हवेली को खुला देख के अन्दर मत जा

बूँद भर दर्द संभलता नहीं कम-ज़र्फ़ों से
रख के तू अपनी हथेली पे समुंदर मत जा

फूटने दे मिरी पलकों से ज़रा और लहू
ऐ मिरी नींद अभी छोड़ के बिस्तर मत जा

कुछ तो रहने दे अभी तर्क-ए-वफ़ा की ख़ातिर
तुझको जाना है तो जा हाथ झटक कर मत जा

और कुछ देर ये मश्क़-ए-निगह-ए-नाज़ सही
सामने बैठ अभी फेंक के ख़ंजर मत जा

धूप क्या है तुझे अंदाज़ा नहीं है क़ैसर
आबले पाँव में पड़ जाएँगे बाहर मत जा
क़ैसर-उल जाफ़री
About the poet

क़ैसर-उल जाफ़री

View profile & all 27 Poems / Stories

More from क़ैसर-उल जाफ़री

  1. बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझे - क़ैसर-उल जाफ़री

    बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझेसूरज निकल रहा था के नींद आ गई मुझे

    12.4K reads
  2. दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थी - क़ैसर-उल जाफ़री

    दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थीदेर तक टूटते लम्हों की सदा कैसी थी

    12.4K reads
  3. घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरे - क़ैसर-उल जाफ़री

    घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरेलोग दरवाज़ों से निकले के मुहाजिर ठहरे

    12.4K reads
  4. हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रख - क़ैसर-उल जाफ़री

    हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रखदरीदा चादर-ए-जाँ है मगर सँभाल के रख

    12.4K reads
  5. सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाता - क़ैसर-उल जाफ़री

    सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाताआदमी इतने कबीलों में न बाँटा जाता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like