बुझी हुई जवानियाँ - नज़्म

क़ैसर अमरावतवीक़ैसर अमरावतवी

1 min read · 12.4K reads

न इज़्तिराब-ए-ग़ज़नवी न मशरब-ए-अयाज़ है

न ख़ून में हरारतें न सोज़ है न साज़ है

न ज़ौक़-ए-जाम-ओ-मय-कदा न बुत-कदे की आरज़ू

न तौफ़ कू-ए-यार का न हसरतें न जुस्तुजू

न ज़ौक़-ए-तेग़-ए-नाज़ है न शौक़-ए-नावक-ए-नज़र

न नाला-ए-हज़ीं-रसा न आह-ए-सर्द में असर

न हम-नशीं न वलवला कि लौ कहीं लगाएँ हम

न हौसला कि सख़्तियाँ फ़िराक़ की उठाएँ हम

न साज़-ए-इश्क़ ग़म-रुबा न कैफ़-ज़ा है जाम-ए-ग़म

न इज़्तिराब-ए-हिज्र है न इंतिज़ार-ए-शाम-ए-ग़म

न सरख़ुशी न आक़िली न आशिक़ी न बंदगी

न नग़्मा-ए-तरब-फ़िज़ा न ग़म-तराज़-ए-ज़िंदगी

मसर्रतें न राहतें मोहब्बतें न लज़्ज़तें

बढ़ी हुई कुदूरतें बढ़ी हुई अदावतें

न दर्द-मंद इश्क़ हैं न चारा-साज़-ए-दर्द हैं

उठे तो क्या रहे तो क्या कि रहगुज़र की गर्द हैं

न शोरिशें न काविशें न जोश है न वलवला

बुझी हुई तबीअ'तें बुझा हुआ सा हौसला

अगर यही है ज़िंदगी अगर यही शबाब है

तो मैं कहूँगा दोस्तो ये मुस्तक़िल अज़ाब है

क़ैसर अमरावतवी
About the poet

क़ैसर अमरावतवी

उपनाम : 'क़ैसर' मूल नाम : क़ैसर अमरावतवी जन्म : अमरावती, महाराष्ट्र निधन : 11 Jan 1966 | अकोला, महाराष्ट्र

View profile & all 10 Poems / Stories

More from क़ैसर अमरावतवी

  1. ख़ुदा को भूले न जब तक हमें ख़ुदा न मिला

    ख़ुदा को भूले न जब तक हमें ख़ुदा न मिलाये मुद्दआ' भी ब-जुज़ तर्क-ए-मुद्दआ न मिला

    12.4K reads
  2. शम-ए-महफ़िल हो के भी गिर्वीदा-ए-महफ़िल नहीं

    शम-ए-महफ़िल हो के भी गिर्वीदा-ए-महफ़िल नहींमैं हूँ दुनिया में मगर दुनिया में मेरा दिल नहीं

    12.5K reads
  3. इश्क़ क्या है ग़म-ए-हस्ती का फ़ना हो जाना

    इश्क़ क्या है ग़म-ए-हस्ती का फ़ना हो जानापैकर-ए-ख़ाक का मिट मिट के ख़ुदा हो जाना

    12.4K reads
  4. आरज़ूएँ जल गईं शौक़-ए-फ़रावाँ जल गया

    आरज़ूएँ जल गईं शौक़-ए-फ़रावाँ जल गयाबुझ गया दिल ज़िंदगी का साज़-ओ-सामाँ जल गया

    12.4K reads
  5. फ़रेब-रंग न दे जल्वा-ए-बहार मुझे

    फ़रेब-रंग न दे जल्वा-ए-बहार मुझेअज़ीज़-तर हैं चमन में गुलों से ख़ार मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like