दिल मेरा देख देख जलता है - क़ाएम चाँदपुरी

क़ाएम चाँदपुरीक़ाएम चाँदपुरी

3 min read · 12.4K reads

दिल मेरा देख देख जलता है
शम्मा का किस पे दिल पिघलता है

हम-नशीं ज़िक्र-ए-यार कर के कुछ आज
इस हिकायत से जी बहलता है

दिल मिज़ा तक पहुँच चुका जूँ अश्क
अब सँभाले से कब सँभलता है

साकिया दौर क्या करे है तमाम
आप ही अब ये दौर चलता है

अपने आशिक की सोख़्त पर प्यारे
कभू कुछ दिल तेरा भी जलता है

देख कैसा पतंग की ख़ातिर
शोला-ए-शम्मा हाथ मलता है

आज ‘काएम’ के शेर हम ने सुने
हाँ इक अंदाज़ तो निकलता है
क़ाएम चाँदपुरी
About the poet

क़ाएम चाँदपुरी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from क़ाएम चाँदपुरी

  1. दर्द पी लेते हैं और दाग़ पचा जाते हैं - क़ाएम चाँदपुरी

    दर्द पी लेते हैं और दाग़ पचा जाते हैंयाँ बला-नोश हैं जो आए चढ़ा जाते हैं

    12.4K reads
  2. दर्द-ए-दिल कुछ कहा नहीं जाता - क़ाएम चाँदपुरी

    दर्द-ए-दिल कुछ कहा नहीं जाताआह चुप भी रहा नहीं जाता

    12.4K reads
  3. देखा कभू न उस दिल-ए-नाशाद की तरफ - क़ाएम चाँदपुरी

    देखा कभू न उस दिल-ए-नाशाद की तरफकरता रहा तू अपनी ही बे-दाद की तरफ

    12.4K reads
  4. दिल पा के उस की जुल्फ में आराम रह गया - क़ाएम चाँदपुरी

    दिल पा के उस की जुल्फ में आराम रह गयादरवेश जिस जगह कि हुई शाम रह गया

    12.4K reads
  5. हम हैं जिन्हों ने नाम-ए-चमन बू नहीं किया - क़ाएम चाँदपुरी

    हम हैं जिन्हों ने नाम-ए-चमन बू नहीं कियाआई सबा जिधर से उधर रू नहीं किया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like