दिल पा के उस की जुल्फ में आराम रह गया - क़ाएम चाँदपुरी

क़ाएम चाँदपुरीक़ाएम चाँदपुरी

3 min read · 12.4K reads

दिल पा के उस की जुल्फ में आराम रह गया
दरवेश जिस जगह कि हुई शाम रह गया

सय्याद तू तो जा है पर उस की भी कुछ ख़बर
जो मुर्ग-ए-ना-तवाँ कि तह-ए-दाम रह गया

किस्मत तो देख टूटी है जा कर कहाँ कमंद
कुछ दूर अपने हाथ से जब बाम रह गया

नै तुझ पे वो बहार रही और न याँ वो दिल
कहने को नेक ओ बद के इक इल्ज़ाम रह गया

मौकूफ कुछ कमाल पे याँ काम-ए-दिल नहीं
मुझ को ही देख लेना के ना-काम रह गया

‘काएम’ गए सब की ज़बाँ से जो थे रफीक
इक बे-हया मैं खाने को दुश्नाम रह गया
क़ाएम चाँदपुरी
About the poet

क़ाएम चाँदपुरी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from क़ाएम चाँदपुरी

  1. दर्द पी लेते हैं और दाग़ पचा जाते हैं - क़ाएम चाँदपुरी

    दर्द पी लेते हैं और दाग़ पचा जाते हैंयाँ बला-नोश हैं जो आए चढ़ा जाते हैं

    12.4K reads
  2. दर्द-ए-दिल कुछ कहा नहीं जाता - क़ाएम चाँदपुरी

    दर्द-ए-दिल कुछ कहा नहीं जाताआह चुप भी रहा नहीं जाता

    12.4K reads
  3. देखा कभू न उस दिल-ए-नाशाद की तरफ - क़ाएम चाँदपुरी

    देखा कभू न उस दिल-ए-नाशाद की तरफकरता रहा तू अपनी ही बे-दाद की तरफ

    12.4K reads
  4. दिल मेरा देख देख जलता है - क़ाएम चाँदपुरी

    दिल मेरा देख देख जलता हैशम्मा का किस पे दिल पिघलता है

    12.4K reads
  5. हम हैं जिन्हों ने नाम-ए-चमन बू नहीं किया - क़ाएम चाँदपुरी

    हम हैं जिन्हों ने नाम-ए-चमन बू नहीं कियाआई सबा जिधर से उधर रू नहीं किया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like