निसार-ए-शमअ' होने बज़्म में परवाना आ पहुँचा

प्यारे लाल रौनक़ देहलवीप्यारे लाल रौनक़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

निसार-ए-शमअ' होने बज़्म में परवाना आ पहुँचा

क़रीब-ए-मंज़िल-ए-दीवानगी दीवाना आ पहुँचा

तराने हम्द के गुलशन में बर्ग-ए-गुल से सुनता हूँ

ज़बान-ए-ग़ुन्चा पे क्यूँकर तिरा अफ़्साना आ पहुँचा

इसे कहते हैं मिल कर ख़ाक में इक्सीर हो जाना

हुआ सरसब्ज़ वो ज़ेर-ए-ज़मीं जो दाना आ पहुँचा

सफ़र इस बज़्म से करने को फिर रजअ'त की ठानी है

गले फिर आज मिलने शम्अ' से परवाना आ पहुँचा

रक़म है दास्तान-ए-इश्क़-ए-बुलबुल पत्ते पत्ते पर

गुलों तक किस तरह गुलशन में ये अफ़्साना आ पहुँचा

खिंची थी क्या तिरी तस्वीर तरकीब-ए-अनासिर से

कि मुश्त-ए-ख़ाक में अंदाज़-ए-माशूक़ाना आ पहुँचा

परस्तार-ए-सनम हो कर जो ढूँडी राह का'बा की

क़दम बहका हुआ अपना सर-ए-मय-ख़ाना आ पहुँचा

बनेंगे आज फिर सरमस्त सहबा-ए-सुख़न 'रौनक़'

क़दम फिर अपना क़ुर्ब-ए-महफ़िल-ए-रिंदाना आ पहुँचा

प्यारे लाल रौनक़ देहलवी
About the poet

प्यारे लाल रौनक़ देहलवी

उपनाम : 'रौनक़' मूल नाम : मुंशी प्यारे लाल निधन : 23 Apr 1934 | दिल्ली, अन्य

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like