इन्साँ से जिन्हें प्यार न भगवन का कोई डर - पुरुषोत्तम यक़ीन

पुरुषोत्तम यक़ीनपुरुषोत्तम यक़ीन21 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

इन्साँ से जिन्हें प्यार न भगवन का कोई डर
वो ख़ुद को बताते हैं पयम्बर कभी रहबर

धीरज की तो सीमा है कोई देख सितमगर
कब तक ये सुनेंगे कि अभी धीर ज़रा धर

सहरा की तरह तपने लगे फ़ूलों के दिल भी
बुलबुल भी चहकते नहीं अब शाखे-शज़र पर

ये शहर दुनाली पे टँका है तो टँका है
मर जाएँ तो मर जाएँ रहेंगे तो यहीं पर

किस हुस्ने-फ़रोज़ाँ पे किया नाज़ भी तुम ने
जो साथ छुडा लेता है दो दिन में अधिकतर

जा अब है तू परवाज़ को आज़ाद परिन्दे
जा अब कि तेरे नोच लिए उस ने सभी पर

आतंक की चादर में छुपेंगे न सितम और
इक रोज़ पुकारेंगे यक़ीन इस से उबर कर
पुरुषोत्तम यक़ीन
About the poet

पुरुषोत्तम यक़ीन

View profile & all 39 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम यक़ीन

  1. किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहीं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहींवो समझते हैं हमें उनसे मुहब्बत ही नहीं

    12.4K reads
  2. हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकर - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकरवक़्त पर निकला वही आहो-फ़ुगाँ का पैकर

    12.4K reads
  3. सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी हैअस्ल बातों की शुरूआत अभी बाक़ी है

    12.4K reads
  4. फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर हैया कोई पंछी कफ़स में ज़िंदगी से दूर है

    12.4K reads
  5. बात दिल खोल के आपस में अगर हो जाती - पुरुषोत्तम यक़ीन

    बात दिल खोल के आपस में अगर हो जातीहम अंधेरों से उबर जाते सहर हो जाती

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like