ग़म में शामिल हो किसी के न ख़ुशी अपनाए - पुरुषोत्तम यक़ीन

पुरुषोत्तम यक़ीनपुरुषोत्तम यक़ीन21 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

ग़म में शामिल हो किसी के न ख़ुशी अपनाए
ख़ुद को वो शख़्स भरी दुनिया में तनहा पाए

कैसा तूफ़ान उठाते हैं ज़माने वाले
जब कोई शे’र हकीकत का बयाँ कर जाए

सुनने वाले हों जहाँ लोग सभी पत्थर दिल
ऐसी महफ़िल में भला कोई ग़ज़ल क्या गाए

ख़ून के आँसू मुझे पीने की आदत हो चली
क्या मजाल अब कि कोई बूँद कहीं गिर जाए

कुछ नहीं दिखता कहीं इतना अँधेरा है यक़ीन
रोशनी तेज़ कहीं इतनी नज़र चुँधियाए
पुरुषोत्तम यक़ीन
About the poet

पुरुषोत्तम यक़ीन

View profile & all 39 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम यक़ीन

  1. किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहीं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहींवो समझते हैं हमें उनसे मुहब्बत ही नहीं

    12.4K reads
  2. हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकर - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकरवक़्त पर निकला वही आहो-फ़ुगाँ का पैकर

    12.4K reads
  3. सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी हैअस्ल बातों की शुरूआत अभी बाक़ी है

    12.4K reads
  4. फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर हैया कोई पंछी कफ़स में ज़िंदगी से दूर है

    12.4K reads
  5. बात दिल खोल के आपस में अगर हो जाती - पुरुषोत्तम यक़ीन

    बात दिल खोल के आपस में अगर हो जातीहम अंधेरों से उबर जाते सहर हो जाती

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे