मिली नज़र से यूँ मिली उठी नज़र न हट सकी - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

पुरुषोत्तम अब्बी आज़रपुरुषोत्तम अब्बी आज़र3 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads


मिली नज़र से यूँ मिली उठी नज़र न हट सकी
क्या नूर था जमाल था लबों पे मेरे आह थी

अदा पे उसकी मर मिटा ये दिल को मेरे क्या हुआ
खुदा कि कायनात में कली से जब वो गुल बनी

बयाँ करूँ क्या हाल-ए-दिल सदा रही यूँ कशमकश
न दर्द का पता चला न दर्द की दवा मिली

वो हादसा भी यूँ हुआ कि कुछ पलों के वास्ते
मैं सांस तक न ले सका अजीब थी हवा चली

पुकारती बहार है तुझे पता क्या बे खबर
जिए तो मर के क्या जिए मिलेगी फिर क्या जिंदगी
पुरुषोत्तम अब्बी आज़र
About the poet

पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

View profile & all 25 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

  1. किसको फुर्सत है दुनिया में कौन बुलाने आएगा - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    किसको फुर्सत है दुनिया में कौन बुलाने आएगाबात -बात पे रुठोगे तो कौन मनाने आएगा

    12.4K reads
  2. समझेगा कौन हमको इतना ज़रा बता दो - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    समझेगा कौन हमको इतना ज़रा बता दोकिस बात पे हैरां हो इतना ज़रा बता दो

    12.4K reads
  3. ज़रा सा पास आओ तो, नज़र को भी नज़र आए - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    ज़रा सा पास आओ तो , नज़र को भी नज़र आएहै कितनी रात यह काली, कहीं बिजली चमक जाए

    12.4K reads
  4. फ़ुर्सत के पल निकाल कर, मिलता ही कौन है - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    फ़ुर्सत के पल निकाल कर, मिलता ही कौन हैअपनो में अपना दोस्तों, अपना ही कौन है

    12.4K reads
  5. मेरा ज़नूने-शौक है, या हद है प्यार की - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    मेरा ज़नूने-शौक है, या हद है प्यार कीतेरे बिना सूनी लगे, रौनक बहार की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like