मैं चाहती हूं - पूनम तुषामड़

पूनम तुषामड़पूनम तुषामड़18 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

मैं तत्पर हूं
तोड़ने को वह हर मर्यादा
जो मुझे दे
स्त्री होने की सज़ा

मैं तैयार हूं
लोहा लेने को समाज के
पुरुषवादियों सत्ताधारियों स
जो स्त्री को अपने घर में रखे
सुन्दर एक्वेरियम की
कोई सुन्दर मछली समझते हैं
मैं गाना चाहती हूं
उन्मुक्त स्वर में स्त्री
स्वतन्त्रता का सुरीला गीत
और लहराना चाहती हूं
नीला परचम दुनिया की
सबसे ऊंची चोटी पर...!
पूनम तुषामड़
About the poet

पूनम तुषामड़

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like