माँ मुझे मत दो - पूनम तुषामड़

पूनम तुषामड़पूनम तुषामड़18 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

कभी पुरुष
कभी समाज
कभी सोच
कभी मर्यादा
देते हैं मुझे धक्का
पेङ की
पतली टहनी से
पर मैं...
गिरने से पहले
सीख जाती हूँ उङना
अनंत आसमान में
जहाँ ख्वाहिशों के
सतरंगी रंग
सजते हैं
मेरी रंगोली में
आंचल में मचलती है
किलकारियाँ
क्यों कि स्त्री हूँ मैं
गिरना स्वभाव नहीं मेरा
मैं जानती हूँ
सूखे तिनकों से
घोंसला बनाने का हुनर।
पूनम तुषामड़
About the poet

पूनम तुषामड़

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी