मेरे हिस्से की सुबह - पूनम तुषामड़

पूनम तुषामड़पूनम तुषामड़18 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

अपने हक के लिए लड़ते हुए मैंने जाना
कितना जरूरी है ये याद रखना
कि मेरी लड़ाई
नहीं है सिर्फ उनसे
जो पोषक नहीं हैं गुलाम संस्कृति के
बल्कि...
उनसे भी होगी
मुठभेड़
जिन्हें मैंने माना अपना
वे रहे सदा बेगाने
जिनकी आंख में रड़कती रही मैं
किसी कंकर-सी
और हृदय में असहाय शूल-सी
मेरी असमर्थताओं को
समर्थताओं में बदलने की जिद
अक्सर रास नहीं आती है उन्हें
फिर भी...
मैं हर रोज जागती आंखों से
देखती हूं एक ही
स्वप्न...!
पूनम तुषामड़
About the poet

पूनम तुषामड़

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like