मेरी पुरानी तस्वीर - पूजा कनुप्रिया

पूजा कनुप्रियापूजा कनुप्रिया21 Sept 1986

2 min read · 12.4K reads

तुम मेरे बीते हुए लम्हे
गुज़रा हुआ वक़्त
एक पूरा काल थी

तुम्हें ही देखकर
मैं खुश होती थी
तुम
मेरे यौवन का आइना
कल की खुशियों से
आज मुस्कुराने का सामान थीं

तुम
आज नहीं हो
खो दिया तुम्हें मैंने
अब बस तुम यादों में हो
ख़ूबसूरत हो
लेकिन चेहरा साफ़ नज़र नहीं आता

तुम
मेरे इतिहास का आइना
मेरी सबसे पुरानी तस्वीर
पूजा कनुप्रिया
About the poet

पूजा कनुप्रिया

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like