कवयित्री नहीं हूँ - पूजा कनुप्रिया

पूजा कनुप्रियापूजा कनुप्रिया21 Sept 1986

2 min read · 12.3K reads

मैं नियमों के बन्धन से परे
आकाश धरती की दूरी
नाप लेती हूँ क़लम से

दसों दिशाओं को
मध्य में समेटती
हथेलियों से विस्तार देती हूँ
बो देती हूँ हरियाली
मरूथल में
खिला देती हूँ मुस्कान
भूख से तड़पते चेहरों पर

रस छन्द अलंकारों से अनभिज्ञ
व्याकरण की परिधि से परे
रचना करती हूँ
इसीलिए
रचनाकार हूँ
कवयित्री नहीं हूँ...।
पूजा कनुप्रिया
About the poet

पूजा कनुप्रिया

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like